Rajasthan

Nagaur

69/2013

SMT.NEELU JAIN - Complainant(s)

Versus

Sathi Realters P Ltd Corporate - Opp.Party(s)

Sh. Premraj Gehlot

24 Mar 2015

ORDER

Heading1
Heading2
 
Complaint Case No. 69/2013
 
1. SMT.NEELU JAIN
Nagaur
...........Complainant(s)
Versus
1. Sathi Realters P Ltd Corporate
Nagaur
............Opp.Party(s)
 
BEFORE: 
 HON'BLE MR. JUSTICE Brijlal Meena PRESIDENT
 HON'BLE MR. Balveer KhuKhudiya MEMBER
 HON'BLE MRS. Rajlaxmi Achrya MEMBER
 
For the Complainant:Sh. Premraj Gehlot, Advocate
For the Opp. Party:
ORDER

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच, नागौर
परिवाद सं. 69/2013

नीलू जैन पत्नी नरेन्द्र कुमार जैन, निवासी-गूंगसा की गली, नागौर, जिला-नागौर (राजस्थान)।                                          -परिवादी     
बनाम

1. प्रबन्धक, साथी रियलटर्स प्रा. लिमिटेड कार्पोरेट कार्यालय, मंसूर अली बिल्डिंग, प्रथम तल, अजमेर रोड, नागौर, जिला- नागौर।
2. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, साथी रियलटर्स प्रा. लिमिटेड, रजि. कार्यालय 16/801, ईस्ट एण्ड अपार्टमेन्ट, मयूर विहार, प्रथम फेस, नई दिल्ली-110096
                                               -अप्रार्थीगण
समक्षः
1. श्री बृजलाल मीणा, अध्यक्ष।
2. श्रीमति राजलक्ष्मी आचार्य, सदस्या।
3. श्री बलवीर खुडखुडिया, सदस्य।

उपस्थितः
1. श्री प्रेमराज गेहलोत, अधिवक्ता वास्ते परिवादी।
2. अप्रार्थी संख्या एक व दो के विरूद्ध एकतरफा।

    अंतर्गत धारा 12 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम ,1986

                      आ  दे  श             दि0    24.03.2015

1. परिवाद के तथ्य संक्षेप में इस प्रकार हैं कि परिवादी ने अप्रार्थीगण संख्या एक व दो के यहां ग्राम सारणवास, तहसील-नागौर में एक प्लाॅट बुक करवाया। अप्रार्थी कम्पनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली व हरियाणा के यहां रजिस्टर्ड है, जो कि विभिन्न शहरों में प्लाॅट तथा मकान बनाकर उनकी बुकिंग का काम करती है। प्लाॅट काटकर व मकान बनाकर विक्रय करती है। प्रार्थिया को प्लाॅट संख्या 224 बताया गया। जिसकी कीमत 100000/- रूपये (एक लाख रूपये) तय की गई। जिसकी रकम प्रार्थिया ने जरिये चैक अदा कर दी। प्रार्थिया को अलाॅटमेंट लेटर जारी किया। परन्तुु कब्जा आज तक नहीं दिया और रजिस्ट्री करवाने से साफ इन्कार कर दिया। प्रार्थी को उसका उक्त ग्राम के खेत खसरा नम्बर 178, 183 व 194 साकेत लग्जरी टाउनशिप काॅलोनी, जो कि सारणवास रोड पर राधास्वामी सत्संग ब्यास के पास स्थित है। प्लाॅट नम्बर 224 पर कब्जा दिलाया जावे एवं रजिस्ट्री कराई जावे और हर्जा-खर्चा दिलाया जावे।

2. बहस सुनी गई। पत्रावली का अवलोकन किया गया। अप्रार्थीगण ने प्रार्थिया के परिवाद-पत्र एवं पत्रावली पर उपलब्ध दस्तावेजात का बावजूद बाद तामिल कोई खण्डन करने का साहस नहीं जुटाया है, क्योंकि अनुपस्थित रहे हैं। अतः प्रार्थिया के परिवाद-पत्र, शपथ-पत्र एवं पत्रावली पर उपलब्ध दस्तावेजात पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है। अतः परिवादिया का परिवाद अप्रार्थीगण के विरूद्ध स्वीकार किया जाता है।

आदेश

3. आदेश दिया जाता है कि अप्रार्थीगण, प्रार्थिया को एक माह के अंदर बुकिंग शुद्दा प्लाॅट संख्या 224 का कब्जा सुपुर्द करें एवं उसकी रजिस्ट्री करवाएं। प्रार्थिया को 5000/- परिवाद व्यय एवं 5000/- मानसिक क्षतिपूर्ति के अदा करें।

 

आदेश आज दिनांक 24.03.2015 को लिखाया जाकर खुले न्यायालय में सुनाया गया।

 

।बलवीर खुडखुडिया।    ।बृजलाल मीणा।   ।श्रीमति राजलक्ष्मी आचार्य।
सदस्य                 अध्यक्ष            सदस्या

 

 

 

 

 
 
[HON'BLE MR. JUSTICE Brijlal Meena]
PRESIDENT
 
[HON'BLE MR. Balveer KhuKhudiya]
MEMBER
 
[HON'BLE MRS. Rajlaxmi Achrya]
MEMBER

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.