Uttar Pradesh

StateCommission

A/1144/2017

Central Bank Of India - Complainant(s)

Versus

Prabhakar Singh - Opp.Party(s)

Zafar Aziz

22 Jun 2018

ORDER

STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION, UP
C-1 Vikrant Khand 1 (Near Shaheed Path), Gomti Nagar Lucknow-226010
 
First Appeal No. A/1144/2017
( Date of Filing : 28 Jun 2017 )
(Arisen out of Order Dated 03/06/2017 in Case No. C/575/2015 of District Kanpur Nagar)
 
1. Central Bank Of India
Shakha 118/3 Kaushal Puri Kanpur Nagar
...........Appellant(s)
Versus
1. Prabhakar Singh
S/O Sri Shiv Nandan Singh Prop. M/S Evarest Engg. Works 122/313 Shastri Nagar Kanpur
...........Respondent(s)
 
BEFORE: 
 HON'BLE MR. JUSTICE AKHTAR HUSAIN KHAN PRESIDENT
 HON'BLE MR. Mahesh Chand MEMBER
 
For the Appellant:
For the Respondent:
Dated : 22 Jun 2018
Final Order / Judgement

मौखिक

अपील संख्‍या-1144/2017

सेन्‍ट्रल बैंक आफ इण्डिया बनाम प्रभाकर सिंह

22.06.2018

आज यह पत्रावली अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता द्वारा पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर निस्‍तारित करने हेतु प्रस्‍तुत प्रार्थना पत्र की सुनवाई हेतु सूचीबद्ध की गयी है।

अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता श्री शरद कुमार शुक्‍ला उपस्थित हैं। प्रत्‍यर्थी/परिवादी श्री प्रभाकर सिंह व्‍यक्तिगत रूप से उपस्थित हैं और अपना आधार कार्ड प्रस्‍तुत किया, जिसकी फोटो प्रति पत्रावली में संलग्‍न की गयी। अपीलार्थी बैंक के सम्‍बन्धित ब्रांच मैनेजर श्री रोहित निगम भी उपस्थित हैं, जिनकी पहचान अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता ने की।

अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता एवं अपीलार्थी बैंक के सम्‍बन्धित ब्रांच मैनेजर श्री रोहित निगम एवं प्रत्‍यर्थी/परिवादी                 श्री प्रभाकर सिंह ने यह स्‍वीकार किया कि पक्षों के बीच समझौता हो गया है और समझौतानामा 100/-रू0 के स्‍टाम्‍प पर तैयार किया गया है, जो संलग्‍न पत्रावली है। अपीलार्थी बैंक के ब्रांच मैनेजर और प्रत्‍यर्थी/परिवादी ने यह स्‍वीकार किया कि सुलहनामे पर उनके हस्‍ताक्षर हैं और सुलहनामे में अंकित शर्त के अनुसार पक्षों के बीच सुलह हुई है।

उभय पक्ष इस बात से सहमत हैं कि अपील का निस्‍तारण सुलहनामे के अनुसार किया जाए। अत: अपील का निस्‍तारण सुलहनामा, जो आज की तिथि में हमारे द्वारा सत्‍यापित किया गया है, के अनुसार किया जा रहा है। यह सुलहनामा आदेश का अंश रहेगा।

 

 

 

       (न्‍यायमूर्ति अख्‍तर हुसैन खान)          (महेश चन्‍द)       

           अध्‍यक्ष                   सदस्‍य           

 

जितेन्‍द्र आशु0

कोर्ट नं0-1

 
 
[HON'BLE MR. JUSTICE AKHTAR HUSAIN KHAN]
PRESIDENT
 
[HON'BLE MR. Mahesh Chand]
MEMBER

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.