( मौखिक )
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0 लखनऊ।
पुनर्विलोकन वाद संख्या : 32/2024
मै0 साहू प्रतिष्ठान
बनाम्
पार्वती पत्नी श्री राकेश राजभर
समक्ष :-
1-मा0 न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष।
दिनांक : 01-08-2024
मा0 न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष द्वारा उदघोषित निर्णय
प्रस्तुत पुनर्विलोकन प्रार्थना पत्र पुनरीक्षण वाद संख्या-31/2024 में पारित आदेश दिनांकित 18-04-2024 को निरस्त करते हुए पुन: सुनवाई किये जाने हेतु प्रस्तुत किया गया है।
मेरे द्वारा पुनर्विलोकनकर्ता के विद्धान अधिवक्ता श्री योगेश सिंह को सुना गया तथा इस न्यायालय द्वारा पारित आदेश का सम्यक परिशीलन एवं परीक्षण किया गया।
पुनर्विलोकनकर्ता के विद्धान अधिवक्ता को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध समस्त प्रपत्रों एवं इस न्यायालय द्वारा पारित आदेश का सम्यक परिशीलन एवं परीक्षण किया गया।
तदनुसार मेरे विचार से प्रस्तुत पुनर्विलोकन प्रार्थना पत्र बलहीन प्रतीत होता है और निरस्त किये जाने योग्य है।
आदेश
पुनर्विलोकन प्रार्थना पत्र निरस्त किया जाता है।
आशुलिपिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस निर्णय/आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड कर दें।
(न्यायमूर्ति अशोक कुमार)
अध्यक्ष
प्रदीप मिश्रा, आशु0 कोर्ट नं0-1