Uttar Pradesh

Bareilly-I

CC/273/2022

Padam Nath Shukla - Complainant(s)

Versus

LIC Housing Finance Limited - Opp.Party(s)

Bhrat Dixit

11 Jul 2024

ORDER

न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग- प्रथम बरेली

                    मूलवाद संख्या 273 सन् 2022

पदमनाथ शुक्ला एंव अन्य प्रति एल.आई.सी. हाउसिंग फाइनेन्स एंव अन्य

 

       11/07/2024- परिवाद प्रस्तुत हुआ। परिवादी की तरफ से कोई उपस्थित नही आया। विगत तिथियो पर भी परिवादी अनुपस्थित रहा।

                          विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने प्रारम्भिक आपत्ति कागज संख्या 10/1 दिनांकित 15/09/2022 पर बल देते हुए उक्त आपत्ति के आधार पर परिवाद निरस्त किये जाने की याचना किया।

                          विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के तर्क के अनुसार प्रारम्भिक आपत्ति की प्रति परिवादी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा दिनांक 15/09/2022 को प्राप्त किये जाने के बावजूद भी कोई प्रति आपत्ति प्रस्तुत नही की गई है। परिवादी ने ऋण धनराशि की वसूली की प्रक्रिया को विधि विरुद्ध ढंग से बाधित करने के उद्देश्य से मिथ्या परिवाद संस्थित किया है। उक्त प्रकरण मे ब्याज सहित ऋण धनराशि की वसूली हेतु नियमानुसार वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम 2022 के प्रावधान के अंतर्गत प्रक्रिया प्रचलित है। उक्त प्रक्रिया प्रचलित होने के कारण परिवाद के सुनवाई का क्षेत्राधिकार जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग, को  अभि-प्राप्त नही है।

                          विपक्षी की आपत्ति कागज संख्या 10/1 के साथ प्रलेखीय साक्ष्य क्रमशः कागज संख्या 11/1 लगायत 11/4 को विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने प्रस्तुत किया है। विपक्षी की तरफ से प्रस्तुत प्रारम्भिक आपत्ति कागज संख्या 10/1 मे उल्लिखित तथ्य तथा प्रलेखीय साक्ष्य कागज संख्या 11/1 लगायत 11/4 का परिवादी की तरफ से कोई खण्डन नही किया गया है।

                          सम्पूर्ण तथ्य एंव परिस्थितियो को दृष्टिगत रखते हुए विपक्षी की प्रारम्भिक आपत्ति कागज संख्या 10/1 मे उल्लिखित तथ्य के प्रकाश मे प्रकरण के गुण दोष पर बिना कोई अभिमत व्यक्त किए ही परिवाद निरस्त किया जाता है। उभयपक्ष अपना-अपना वाद व्यय स्वयं वहन करेंगे।

                          पत्रावली नियमानुसार अभिलेखागार मे संस्थित की जाये।

                                     

 

      सदस्य                           सदस्या                       अध्यक्ष

 

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.