Madhya Pradesh

Gwalior

CC/78/2015

BHANU PRATAP SINGH - Complainant(s)

Versus

CENTRAL BANK OF INDIA - Opp.Party(s)

D.S.KUSHWAH

23 Feb 2015

ORDER

DISTRICT CONSUMER FORUM GWALIOR
FINAL ORDER
 
Complaint Case No. CC/78/2015
 
1. BHANU PRATAP SINGH
GOVARDHAN COLONY, BHIND ROAD
GWALIOR
MADHYA PRADESH
...........Complainant(s)
Versus
1. CENTRAL BANK OF INDIA
GOLE KA MANDIR
GWALIOR
MADHYA PRADESH
............Opp.Party(s)
 
BEFORE: 
  Smt.Abha Mishra PRESIDING MEMBER
  Dr.Mridula Singh MEMBER
 
For the Complainant:D.S.KUSHWAH, Advocate
For the Opp. Party:
ORDER

 परिवादी की ओर से अधिवक्ता श्री डी0एस0कुशवाह उपस्थित।
           परिवाद की ग्राह्यता के संबंध में अधिवक्ता श्री कुशवाह के तर्क सुने। 
           प्रकरण का अवलोकन कर विचार किया गया।
            तर्क के दौरान परिवादी की ओर से विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह स्वीकार किया गया कि परिवादी के बैंक खाते से दिनंाक 11.2.2012 को ए0टी0एम संव्यवहारों के माध्यम से कुल 20,000रू का आहरण हुआ है जिस पर से परिवादी ने अनावेदक बैंक में शिकायत की थी किन्तु अनावेदक बैंक द्वारा बार बार शिकायतों एवं दिनांक 30.5.2012 को प्रेषित विधक सूचना पत्र के बावजूद भी आहरित राशि का भुगतान नहीं किया गया। 
              परिवादी के परिवाद पत्र एवं उसके समर्थन में प्रस्तुत शपथपत्र पर अभिवचनों एवं परिवादी के विद्वान अधिवक्ता के तर्क के प्रकाश में ही देखें तो परिवादी के बैंक खाते से दिनांक 11.2.2012 को राशियों का आहरण हुआ था अतः परिवादी को परिवाद प्रस्तुती के लिए वाद कारण दिनांक 11.2.2012 को उत्पन्न हो चुका था एवं परिवादी की ओर से अनावेदक को दिनांक 13.2.2012 को एवं 10.3.2012 को शिकायतें की थी। ऐसी स्थिति में परिवादी द्वारा वाद कारण उत्पन्न होने से लगभग दो वर्ष 10 माह बाद यह शिकायत पेश की गयी है तथा विलंब को क्षेमा किए जाने संबंधी कोई कारण सहित आवेदन भी पेश नहीं है। अतः उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 24 के प्रावधानो के तहत प्रस्तुत परिवाद स्पष्टतः अवधि बाह्य होने से इस फोरम के समक्ष प्रचलन योग्य नहीं है।
              अतः प्रस्तुत परिवाद प्रारंभिक स्तर पर ही निरस्त किया जाता है। प्रकरण सांख्यिकीय प्रयोजन के लिए पंजीबद्ध हो। आदेश की प्रतिलिपि परिवादी को निःशुल्क दी जावे। परिणाम दर्ज कर प्रकरण अभिलेखागार में जमा हो।
               
डाॅ मृदुला ंिसंह   
                          श्रीमती आभा मिश्रा
   सदस्य                        सदस्य            

 

 
 
[ Smt.Abha Mishra]
PRESIDING MEMBER
 
[ Dr.Mridula Singh]
MEMBER

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.