Uttar Pradesh

Fatehpur

MA/7/2024

CHIEF MANAGER BANK OF BARODA - Complainant(s)

Versus

BABURAM - Opp.Party(s)

NITAI DAS

06 May 2024

ORDER

DISTRICT CONSUMER DISPUTES REDRESSALCOMMISSION
FATEHPUR
 
Miscellaneous Application No. MA/7/2024
In
Complaint Case No. CC/33/2020
 
CHIEF MANAGER BANK OF BARODA
Vs.
BABURAM
 
BEFORE: 
 HON'BLE MR. RAM NARESH MAURYA PRESIDENT
 HON'BLE MRS. PADMINI ANAND MEMBER
 HON'BLE MR. RAKESH KUMAR SINGH MEMBER
 
PRESENT:
 
Dated : 06 May 2024
Order

             पत्रावली पेश हुयी, पुकार कराई गयी। पक्षकार उपस्थित। परिवादी बाबूराम की ओर से कागज सं0-5 आपत्ति प्रस्तुत की गयी। उभय पक्षों को सुना गया और पत्रावली का अवलोकन किया गया।

             प्रार्थी बैंक आफ बड़ौदा की ओर से प्रार्थना पत्र कागज सं०-३ इस आशय का प्रस्तुत किया गया है कि दिनांक 16.08.2023 को जो आदेश पारित किया गया है उस आदेश में विपक्षीगण के विरूद्ध स्वीकार किया जाना लिखा गया है जबकि विपक्षी सं0-1 से कोई मतलब नहीं है इसलिये मूल निर्णय में जो आदेश पारित किया गया है उससे विपक्षी स को हटाया जाय। इस पर परिवादी ने आपत्ति कागज सं०-5 प्रस्तुत किया है।

             मूल परिवाद सं0-33 सन् 2020 दिनांक 13.02.2020 को प्रस्तुत किया गया है जिस पर मूल निर्णय दिनांक 16.08.2023 को पारित किया गया है। इसके आदेश के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि परिवाद को विपक्षीगण के विरुद्ध स्वीकार किया गया है किन्तु निर्देश विपक्षी सं0-2 के लिये है, यद्यपि कि विपक्षी सं0-1 को कोई निर्देश नहीं है। विद्वान अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आर०बी०आई० से कोई मामला नहीं है इसलिये विपक्षीगण के स्थान पर "विपक्षी सं०-1" लिखा जाय। ऐसी स्थिति में आदेश में प्रथम पंक्ति में जहाँ पर "विपक्षीगण" लिखा है उसे विलुप्त करके "विपक्षी सं0-1 के विरूद्ध निरस्त किया जाता है, विपक्षी सं०-2" लिखा जाता है।

            तदनुसार प्रकीर्ण वाद सं०-7 सन् 2024 निस्तारित किया जाता है।

 
 
[HON'BLE MR. RAM NARESH MAURYA]
PRESIDENT
 
 
[HON'BLE MRS. PADMINI ANAND]
MEMBER
 
 
[HON'BLE MR. RAKESH KUMAR SINGH]
MEMBER
 

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.