राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ
(मौखिक)
ए0ई0ए0 संख्या-17/2022
सुधीश कुमार.... .....अपीलार्थी
बनाम
आशाराम.... .....प्रत्यर्थी
समक्ष:-
1. माननीय सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह।
2. माननीय सदस्य श्री विकास सक्सेना।
दिनांक: 07.02.2024
माननीय सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा उदघोषित
निर्णय
पुकार की गयी।
अपीलार्थी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता अनुपस्थित हैं।
प्रत्यर्थी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री एस0पी0 पाण्डेय उपस्थित हैं।
पूर्व आदेश के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा दिनांक 22.09.2023 को 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने की प्रार्थना की गयी थी, जो उन्हें प्रदान किया गया।
तदोपरान्त दिनांक 05.12.2023 को पुन: अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा 02 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया, जो उन्हें पुन: स्वीकृत किया गया। आज वे अनुपस्थित हैं।
अपीलार्थी की ओर से उक्त अनुपस्थिति के संबंध में कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की गयी है, ऐसी स्थिति में वर्तमान अपील, अपीलार्थी की अनुपस्थिति में निरस्त किये जाने योग्य है।
तदनुसार प्रस्तुत अपील निरस्त की जाती है।
आशुलिपिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस निर्णय/आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड कर दें।
(विकास सक्सेना) (राजेन्द्र सिंह)
सदस्य सदस्य
आशीष आशु0
कोर्ट नं0-1/2