विक्रम सिंह filed a consumer case on 11 Jan 2022 against अधिशाषी अभियन्ता, उ.प्र. विधुत वितरण निगम लिमिटेड in the Saharanpur Consumer Court. The case no is EA/28/2010 and the judgment uploaded on 13 Jan 2022.
पत्रावली पेश हुई। बार-बार पुकारने पर भी डिक्रीदार की तरफ से कोई उपस्थित नहीं है।
हमारे द्वारा पत्रावली का विधिवत् अध्ययन किया। पत्रावली पर संलग्न पूर्व निष्पादन वाद की पत्रावली 49/2004 से स्पष्ट है कि डिक्रीदार द्वारा प्रश्नगत अवार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण धनराशि चैक सं0- 592523 के माध्यम से दिनांक 29.0.2010 को पूर्ण संतुष्टि के आधार पर प्राप्त कर ली थी। जिसके उपरान्त डिक्रीदार द्वारा प्रश्नगत अवार्ड के सम्बंध में ही यह निष्पादन वाद 28/2010 आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें विपक्षी के साथ डिक्रीदार भी दिनांक 31.03.2017 से लगातार अनुपस्थित चला आ रहा है। ऐसा लगता है कि डिक्रीदार को इस निष्पादन वाद में कोई रूचि नहीं है। जिस कारण हमारी राय में यह निष्पादन वाद निरस्त होने योग्य है।
आदेश
निष्पादन वाद निरस्त किया जाता है। पत्रावली दाखिल दफ्तर हो।
Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes
Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.